ॐ जय लक्ष्मी माता लिरिक्स (Om Laxmi Mata Aarti Lyrics in Hindi) - Alka Yagnik Lakshmi Mata Aarti - bhaktibhajanlyrics

 

[ ॐ जय लक्ष्मी माता लिरिक्स ] -


ॐ जय लक्ष्मी माता मैया जय लक्ष्मी माता ।

तुमको निशिदिन सेवत हरि विष्णु विधाता ॥

ॐ जय लक्ष्मी माता ॥


उमा रमा ब्रह्माणी तुम ही जग-माता ।

सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत नारद ऋषि गाता ॥

ॐ जय लक्ष्मी माता ॥


दुर्गा रुप निरंजनी सुख सम्पत्ति दाता ।

जो कोई तुमको ध्यावत ऋद्धि-सिद्धि धन पाता ॥

ॐ जय लक्ष्मी माता ॥


तुम पाताल-निवासिनि तुम ही शुभदाता ।

कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी भवनिधि की त्राता ॥

ॐ जय लक्ष्मी माता ॥


जिस घर में तुम रहतीं सब सद्गुण आता ।

सब सम्भव हो जाता मन नहीं घबराता ॥

ॐ जय लक्ष्मी माता ॥


तुम बिन यज्ञ न होते वस्त्र न कोई पाता ।

खान-पान का वैभव सब तुमसे आता ॥

ॐ जय लक्ष्मी माता ॥


शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर क्षीरोदधि-जाता ।

रत्न चतुर्दश तुम बिन कोई नहीं पाता ॥

ॐ जय लक्ष्मी माता ॥


महालक्ष्मी जी की आरती जो कोई जन गाता ।

उर आनन्द समाता पाप उतर जाता ॥

ॐ जय लक्ष्मी माता ॥






Comments